Zerodha भारत का सबसे लोकप्रिय डिस्काउंट ब्रोकर है, जहां लाखों निवेशक स्टॉक, म्यूच्यूल फंड और अन्य निवेश करते हैं। लेकिन कई निवेशकों को Zerodha AMC Charges (Account Maintenance Charges) को लेकर परेशानी होती है, खासकर उन लोगों को जो सिर्फ Zerodha Coin से म्यूच्यूल फंड में निवेश करते हैं और स्टॉक ट्रेडिंग नहीं करते। पहले क्वार्टरली AMC चार्जेस के कारण नेगेटिव बैलेंस और इंटरेस्ट पेनाल्टी लग जाती थी। अब Zerodha ने Upfront AMC Payment की सुविधा दी है, जिससे आप 1 से 5 साल तक का AMC एक साथ पे कर सकते हैं और टेंशन फ्री रह सकते हैं।
इस आर्टिकल में हम स्टेप-बाय-स्टेप बताएंगे कि Zerodha में AMC Upfront कैसे पे करें, कितने चार्जेस हैं और इसके फायदे क्या हैं। (2026 के अनुसार लेटेस्ट जानकारी)
Zerodha AMC Charges क्या हैं?
- नॉन-BSDA डीमैट अकाउंट के लिए: ₹300 + 18% GST प्रति साल (क्वार्टरली ₹75 + GST कटता है)।
- यह चार्ज डीमैट अकाउंट को मेंटेन करने के लिए लगता है।
- अगर बैलेंस कम हो तो नेगेटिव बैलेंस हो जाता है और Delayed Payment Charges (इंटरेस्ट) लगता है।
- BSDA अकाउंट (होल्डिंग्स ₹4 लाख तक) में कम या जीरो AMC हो सकता है।
Upfront AMC Payment के फायदे
- 1 से 5 साल तक का AMC एक बार में पे करें।
- क्वार्टरली डिडक्शन की टेंशन खत्म।
- निगेटिव बैलेंस और पेनाल्टी से बचाव।
- खासकर Zerodha Coin म्यूच्यूल फंड निवेशकों के लिए बेस्ट।
- पेमेंट आपके Kite/Console बैलेंस से कट होगा।
Zerodha Upfront AMC Charges (2026 अपडेटेड)
- 1 साल: ₹300 + 18% GST
- 2 साल: ₹600 + 18% GST
- 3 साल: ₹900 + 18% GST
- 4 साल: ₹1200 + 18% GST
- 5 साल: ₹1500 + 18% GST
(नोट: सेकंडरी डीमैट अकाउंट में चार्जेस बराबर बंट जाते हैं।)
Zerodha में AMC Upfront Pay करने के स्टेप्स (Step-by-Step Guide)
- Zerodha Kite ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन करें।
- अपनी यूजर आईडी (ऊपर दाएं कोने) पर क्लिक करें।
- Profile ऑप्शन चुनें।
- Manage Account पर क्लिक करें (यह Console पर ओपन होगा)।
- Demat सेक्शन में जाएं।
- नीचे स्क्रॉल करें और Pay Upfront AMC ऑप्शन पर क्लिक करें।
- टेन्योर चुनें (1 से 5 साल)।
- अमाउंट चेक करें और Continue पर क्लिक करें।
- पेमेंट कन्फर्म करें – यह आपके फंड बैलेंस से कट जाएगा।
- स्टेटस तुरंत “Completed” दिखेगा (डेबिट नेक्स्ट वर्किंग डे पर हो सकता है)।
ध्यान दें: पेमेंट कैंसल नहीं किया जा सकता। अगर बैलेंस कम हो तो नेगेटिव बैलेंस हो सकता है।
Zerodha Upfront AMC फीचर से आप लंबे समय तक बिना टेंशन निवेश कर सकते हैं। अगर आप लॉन्ग टर्म इन्वेस्टर हैं तो 5 साल का ऑप्शन चुनें कर टेंशन फ्री हो सकते हैं।
Zerodha Upfront AMC का यह फीचर आपको कैसा लगा, आपका डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट किस स्टॉक ब्रोकर के साथ है; कमेंट में अवश्य बताएं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q: Upfront पेमेंट कहां से करें?
A: Console (console.zerodha.com) से Demat सेक्शन में।
Q: सिर्फ म्यूच्यूल फंड निवेशकों के लिए जरूरी?
A: हां, क्योंकि एक्स्ट्रा फंड्स वापस बैंक में चले जाते हैं, जिससे AMC नेगेटिव हो जाता है।
Q: BSDA अकाउंट में Upfront AMC अलग है?
A: BSDA में AMC कम होता है, लेकिन Upfront ऑप्शन उपलब्ध है।
Read Also: Top Stock Brokers in India by Active Clients 2026: जाने आपका स्टॉक ब्रोकर किस Rank पर है?
Read Also: Groww DP Charges: कब लगते हैं, कितने लगते हैं और कैसे बचें? 2026 में पूरी जानकारी