Groww App Now Allows Tracking & Updating External Mutual Funds – Step-by-Step Guide

Groww मोबाइल ऐप में एक बार पुनः External Mutual Funds को Track और Update करने का फीचर आ गया है। आपको पता होगा कि अभी कुछ दिनों से यह फीचर Groww में Paused था। अब आप फिर से Groww के बाहर खरीदे गए म्यूचुअल फंड्स (एक्सटर्नल म्यूचुअल फंड्स) को आसानी से ट्रैक और अपडेट कर सकते हैं।

इससे आपका पूरा म्यूचुअल फंड पोर्टफोलियो एक ही जगह दिखेगा – चाहे फंड Groww से खरीदा हो या किसी और प्लेटफॉर्म/डायरेक्ट से।

नई सुविधा के मुख्य फायदे

  • सभी म्यूचुअल फंड्स को एक जगह देखें और ट्रैक करें
  • पुराने एक्सटर्नल फंड्स को आसानी से अपडेट करें
  • MF Central के जरिए सुरक्षित OTP और QR कोड से कनेक्ट
  • पोर्टफोलियो की सही वैल्यू, रिटर्न और डे चेंजेस देखें
  • मैनुअल एंट्री की जरूरत नहीं

Groww App में एक्सटर्नल म्यूचुअल फंड्स ट्रैक और अपडेट कैसे करें (Step-by-Step)

  1. Groww ऐप खोलें और लॉगिन करें Groww मोबाइल ऐप खोलकर अपने अकाउंट में लॉगिन करें।
  2. म्यूचुअल फंड्स डैशबोर्ड पर जाएं नीचे म्यूचुअल फंड्स सेक्शन चुनें, फिर Dashboard पर क्लिक करें।
  3. इस पेज पर नीचे की ओर आने पर Refresh External Funds के ऑप्शन मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  4. MF Central से ऑथेंटिकेट करें, Start on MF Central पर क्लिक करें → आपके मोबाइल नंबर पर OTP आएगा → OTP डालें → Authenticate with OTP पर क्लिक करें।
  5. Select All AMCs चुनें → Generate QR Code पर क्लिक करें।
  6. QR कोड डाउनलोड और शेयर करें: Download and Share QR पर क्लिक करें → “Importing External Funds” पॉप-अप पर OK दबाएं।
  7. डैशबोर्ड रिफ्रेश करें: वापस डैशबोर्ड पर जाएं और रिफ्रेश करें। अब:
    • एक्सटर्नल फंड सही अमाउंट के साथ दिखेगा
    • अगर फंड रिडीम हो चुका है तो गायब हो जाएगा
    • आपका कुल होल्डिंग अमाउंट अपडेट हो जाएगा

बस! अब आपका पूरा म्यूचुअल फंड पोर्टफोलियो Groww ऐप में एकदम ताजा और सही दिखेगा।

क्यों है यह फीचर बहुत उपयोगी?

  • अलग-अलग ऐप या स्टेटमेंट चेक करने की जरूरत खत्म
  • सही रिटर्न और परफॉर्मेंस का एक क्लिक में विश्लेषण
  • समय की बचत और आसान पोर्टफोलियो मैनेजमेंट
  • पूरी तरह सुरक्षित (MF Central के जरिए)

नोट: अगर आपको “Refresh External Funds” ऑप्शन न दिखे तो Groww ऐप को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट कर लें।

Zerodha Income Proof Update क्यों मांग रहा है? अगर नहीं अपडेट किया तो क्या होगा?

Groww App External Mutual Funds Tracking Paused: पूरी जानकारी 2026 अपडेट

Zerodha Coin Microsavings Feature: सिर्फ ₹10 से रोजाना निवेश शुरू करें!

Leave a Comment